राठौर साहू समाज के अधिवेशन में 239 मेधावियों का हुआ सम्मान

 समाज के लोग राजनीति में आये: कामिनी राठौर
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला राठौर साहू समाज के तत्वाधान में ठंडी सडक़ स्थित नव भारत सभा भवन में 34वां वार्षिक अधिवेशन एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। हाईस्कूल से लेकर परास्नातक तक के कुल 239 मेधावियों को अधिवेशन में सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न ब्लाकों से आये बुजुर्ग एवं सम्मानित व्यक्तियों को भी समाज की ओर से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि फिरोजाबाद की महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि बच्चों को कड़ी मेहनत से पढ़ाकर भारतीय सेवा में जाकर समाज का उत्थान करना चाहिए और कुछ लोगों को पढ़ लिखकर राजनीति में आकर देश की सेवा भी करनी चाहिए। प्रशासनिक कार्य करके समाज व देश को जो बच्चे गौरवांवित करते है, जिससे समाज का गौरव बढ़ता है। सभी को संगठित होकर राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की जरुरत है। जिलाध्यक्ष रामसिंह राठौर ने कहा कि सभी मेधावी मेहनत करें और पढ़ाई करें और आगे बढ़े। समाज की ओर से ऐसे लोगों से आर्थिक सहयोग भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि समाज को राजनीति में भागीदारी करनी पड़ेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र राठौर ने कहा कि बच्चों को अवश्य पढ़ाये और नशा से दूर रखें। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *