फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पांचाल घाट पुल की मरम्मत के चलते किये गये रुट डायवर्जन के बाद भी रविवार को पुल पर जाम लग गया। जिससे छोटे वाहन चालकों व पीईटी परीक्षा देने आये अभ्यर्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि बड़े वाहनों के प्रवेश के चलते जाम की स्थिति उत्पन्न हुई, जबकि सुबह ७ बजे से लेकर रात्रि ९ बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है।
जानकारी के अनुसार पांचाल घाट पुल पर बीते करीब १५ दिनों से मरम्मत का कार्य चल रहा है। जिसके चलते बड़े वाहनों का रुट डायवर्जन किया गया है, लेकिन रविवार को यहां पर जाम लग गया। जिससे दुपहिया वाहन चालक व छोटे वाहन चालक जाम में फंस गये। वहीं सबसे ज्यादा परेशानी अभ्यर्थियों को हुई, तो जनपद में परीक्षा देने आये थे। वह घंटों जाम में फंसे रहे। आसपास के लोगों का कहना था कि बड़े वाहनों के प्रवेश करने से जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गयीं। जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पांचाल घाट चौकी इंचार्ज मोहित मिश्रा व ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाकर यातायात सुचारु किया गया। तब जाकर लोग अपने-अपने गंतव्य को रवाना हो सके।
इटावा-बरेली हाईवे पर लगा जाम, परीक्षार्थी व वाहन चालक जाम में घंटों जूझे
