ट्रंप ने हमास को आखिरी चेतावनी, इजराइल ने शर्तें मानी, अब हमास की बारी?

अगर हमास ने डील के लिए हामी नहीं भरी तो इसके परिणाम भयानक होंगे। यह मेरी आखिरी चेतावनी है। अब इसके बाद मौका नहीं मिलेगा?

समृद्धि न्यूज। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर इजराइल और हमास के बीच लगभग 23 महीने से जारी टकराव को खत्म करने पर बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि इजराइल ने सभी शर्तें मान ली हैं, ऐसे में हमास को बंधकों को रिहा कर युद्ध को समाप्त करना चाहिए। इजरायल और हमास के बीच गाजा पट्टी में जारी जंग अब तक खत्म नहीं हो पाई है।

करीब 2 साल से जारी इस जंग में हजारों लोग मारे गए हैं। 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमास के हमले से शुरू हुए इस जंग में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। इस पूरी जंग के बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को हमास को चेतावनी जारी की है और इजरायली बंधकों को रिहा करने को कहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने इसे हमास के लिए अपनी आखिरी चेतावनी कहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ट्रूथ सोशल पर किए गए पोस्ट में कहा है हर कोई चाहता है कि बंधक घर लौटें। हर कोई चाहता है कि यह युद्ध समाप्त हो! इजरायलियों ने मेरी शर्तें मान ली हैं। अब हमास के लिए भी स्वीकार करने का समय आ गया है। मैंने हमास को स्वीकार न करने के परिणामों के बारे में चेतावनी दी है। यह मेरी आखिरी चेतावनी है, अब ऐसी कोई चेतावनी नहीं होगी! इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने हमास को अंतिम निर्णय लेने का अल्टीमेटम देने के अंदाज में लिखा, मैंने हमास को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर हमास शर्तों को नहीं मानता है तो उन्हें क्या अंजाम भुगतने पड़ेंगे, वे स्पष्ट रूप से बता चुके हैं। ट्रूथ सोशल पर लिखे चेतावनी भरे संदेश में ट्रंप ने कहा,यह मेरी आखिरी चेतावनी है अब और नहीं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *