आतंक के अभिशाप के खिलाफ खड़े होने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद: इजराइल

समृद्धि न्यूज। इजराइल के प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, इजराइल के साथ खड़े होने और हम सभी के लिए खतरा बने आतंक के अभिशाप के खिलाफ खड़े होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद।
यरुशलम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले ने न केवल इजराइल को गहरे शोक में डुबो दिया, बल्कि इसने वैश्विक स्तर पर भी आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता की भावना को मजबूती से सामने लाया है। इस हमले में जहां 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।े भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया, जिसे लेकर इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत के प्रति आभार जताया है। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक आधिकारिक पोस्ट में पीएम मोदी की संवेदनाओं को सराहा। उन्होंने आतंकवाद को मानवता के लिए अभिशाप बताते हुए कहा, भारत और पीएम मोदी का धन्यवाद, जो इस कठिन समय में इजराइल के साथ खड़े हैं और आतंकवाद के विरुद्ध आवाज बुलंद कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यरुशलम में निर्दोष नागरिकों पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और पीडि़तों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Prime Minister of Israel
@IsraeliPM
Thank you Prime Minister

for standing with Israel and against the scourge of terror that threatens us all. 🇮🇱  🇮🇳

———————————————————————
Narendra Modi
@narendramodi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *