समृद्धि न्यूज। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। भारी विद्रोह और हंगामे के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।

ओली के इस्तीफे पर युवाओं में खुशी की लहर
नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक प्रदर्शनकारी ने कहा, हम बहुत खुश हैं कि नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया है।
#WATCH | Kathmandu, Nepal | A protestor says, "We are very happy that Nepal Prime Minister K.P. Sharma Oli has resigned…" pic.twitter.com/1Er1npszo5
— ANI (@ANI) September 9, 2025
#WATCH | Kathmandu, Nepal | A protestor says, "It is very good for our country that Nepal Prime Minister K.P. Sharma Oli has resigned. Now the youth will stand and give its contribution in developing the nation…" pic.twitter.com/Bx9cmZp7xG
— ANI (@ANI) September 9, 2025
दिल्ली से काठमांडू जाने वाली उड़ाने रद्द
दिल्ली से काठमांडू जाने वाली उड़ाने रद्द कर दी गई है। जब तक अंतरिम सरकार का गठन नहीं हो जाता, तब तक उड़ाने प्रभावित रह सकती हैं।
#WATCH नेपाल: काठमांडू में प्रदर्शनकारियों ने कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना प्रदर्शन जारी रखा और वाहनों को क्षतिग्रस्त कर आग लगाई। pic.twitter.com/x0OVX2xvnj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 9, 2025
भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया
नेपाल में हालात खराब होने के बाद भारतीयों के लिए नेपाल में भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। नेपाल में रह रहे भारतीय समुदाय से किसी भी आपात स्थिति या मदद के लिए इस नंबर 977-9808602881 पर सूचना देने के लिए कहा गया है।
मंत्रियों सुरक्षित स्थानों पर ले जा रही सेना
काठमांडू पोस्ट के मुताबिक प्रदर्शनकारियों द्वारा मंत्रियों के आवासों पर हमला किए जाने के बादए नेपाली सेना ने हेलीकॉप्टर से मंत्रियों को निकालना शुरू कर दिया है। वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि संसद भवन की सुरक्षा के लिए भी सैनिकों को तैनात किया गया है और शीर्ष अधिकारियों को सुरक्षा के लिए सैन्य बैरकों में स्थानांतरित कर दिया गया है।
VIDEO | Nepal: Helicopters seen flying in Bhaisepati, Lalitpur as violent student-led anti-government protests continued across the Himalayan country for the second day on Tuesday.
The agitators torched the residence of Prime Minister Oli at Balkot in Bhaktapur. Oli is… pic.twitter.com/zhp1QMLzvQ
— Press Trust of India (@PTI_News) September 9, 2025
