नेपाल के राष्ट्रपति ने भी दिया इस्तीफा

समृद्धि न्यूज। नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पटेल ने भी इस्तीफा दे दिया है। प्रदर्शनकारियों ने उनके घर में आग लगा दी है।
नेपाल में जारी हिंसक प्रदर्शन के बाद पीएम केपी ओली ने इस्तीफा दे दिया। अब नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नेपाल की राजधानी काठमांडू समेत कई शहरों में हालात अभी तक तनावपूर्ण बने हुए हैं। सोशल मीडिया बैन किए जाने के बाद भडक़े युवाओं ने आंदोलन छेड़ दिया और सडक़ों पर उतर आए।

बलेंद्र शाह की जेन-जे से घर लौटने की अपील

काठमांडू के मेयर और प्रदर्शनों के नेता माने जाने वाले बलेंद्र शाह ने अपने फेसबुक से जेर्न से शांति बनाए रखने और अपने घर लौटने की अपील की है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा, जेन-जे देश आपके हाथों में है, आप ही इसे बनाएंगे, अब आप घर ेेलौट जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *