नेपाल हिंसक में पूर्व पीएम की पत्नी की मौत, सेना प्रमुख देश को करेंगे संबोधित

समृद्धि न्यूज। नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के दौरान गुस्साए प्रदर्शनकारियों नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री झालानाथ के घर में आग लगा दी थी। अब नेपाली मीडिया के हवाले से इस तरह के खबरें सामने आ रही हैं कि आगजनी में झालानाथ की पत्नी राजलक्ष्मी की मौत हो गई है।
नेपाल में लगी आग बुझ नहीं रही, सरकार प्रदर्शनकारियों के सामने झुक चुकी है, मगर जेन-जे पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली व राष्ट्रपति इस्तीफा दे चुके हैं, डिप्टी सीएम समेत अन्य 10 मंत्री अपना पद छोड़ चुके हैं, सोशल मीडिया प्रतिबंध हट चुके हैं, मगर युवाओं का गुस्सा थम ही नहीं रहा। नेपाल जैसे ही कुछ हालात इस समय दुनिया के अन्य देशों में भी हैं। इनमें ताकतवर देशों में शुमार फ्रांस भी शामिल हैं, जापान, थाईलैंड और इंडोनेशिया समेत मिडिल ईस्ट और अफ्रीका महाद्वीप के कई देश राजनीतिक अस्थिरता के द्वंद्व में ऐसे फंस चुके हैं जिससे बाहर ही नहीं आ पा रहे।

पूर्व पीएम झालानाथ की पत्नी की मौत

नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के दौरान गुस्साए प्रदर्शनकारियों नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री झालानाथ के घर में आग लगा दी थी। अब नेपाली मीडिया के हवाले से इस तरह के खबरें सामने आ रही हैं कि आगजनी में झालानाथ की पत्नी राजलक्ष्मी की मौत हो गई है।

प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन में लगाई आग

नेपाल में जारी हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच हालात पूरी तरह से बेकाबू हो गए हैं। यहां गुस्साए आंदोलनकारियों ने राष्ट्रपति भवन में कब्जा करने के बाद आग लगा दी है।

नेपाल के सेना प्रमुख देश को करेंगे संबोधित

नेपाल में जारी हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच नेपाल आर्मी चीफ अशोक राज सिगडेल देश को संबोधित करेंगे। इससे पहले सेना ने एक संदेश में कहा है कि वह हर हाल में नेपाल की स्वतंत्रता, संप्रभुता, भौगोलिक अखंडता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय एकता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *