समृद्धि न्यूज। कतर की राजधानी दोहा में इजराइली हमलों से हडक़ंप मच गया है। हमला उन हमास वार्ताकारों पर किया गया जो अमेरिका की ओर से प्रस्तावित युद्धविराम योजना पर चर्चा करने के लिए दोहा में मौजूद थे।
इजराइली वायुसेना ने मंगलवार को हमास के नेताओं को निशाना बनाने के लिए कतर की राजधानी दोहा में बड़ा हमला किया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा गया कि आसमान में धुआं उठ रहा था। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। कतर अरब प्रायद्वीप का एक ऊर्जा संपन्न देश है।
Israel carried out a series of air strikes targeting the leaders of Hamas in Doha city, Qatar. pic.twitter.com/tUwMWS1Sl7
— Eye on Palestine (@EyeonPalestine) September 9, 2025
इजरायली मीडिया ने दावा किया कि यह हमला हमास के शीर्ष नेताओं, जिनमें गाज़ा प्रमुख खलील अल-हय्या भी शामिल हैं, को निशाना बनाने के लिए किया गया। अल-जजीरा, हमास सूत्रों के हवाले से, कह रहा है कि हमला उन हमास वार्ताकारों पर किया गया जो अमेरिका की ओर से प्रस्तावित युद्धविराम योजना पर चर्चा करने के लिए दोहा में मौजूद थे। वहीं कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजेद अल अंसारी ने बयान जारी कर कहा इजराइल के इस हमले की निंदा की है।

उन्होंने कहा है कि ये हमला अंतरराष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन है और कतर की संप्रभुता और सुरक्षा पर सीधा खतरा है। कतर इस लापरवाह इजराइली रवैये को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि उच्चस्तरीय जांच चल रही है और जल्द ही और विवरण साझा किए जाएंगे।
