नेपाल: सुशीला कार्की होंगी अंतरिम प्रधानमंत्री

समृद्धि न्यूज। नेपाल की अंतिम प्रधानमंत्री के नाम का सस्पेंस खत्म हो गया है। सुशीला कार्की नेपाल की नई अंतरिम प्रधानमंत्री होंगी। सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने वाली हैं, राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल उन्हें शपथ दिलाएंगे। अंतरिम प्रधानमंत्री पद के लिए कुलमान घिसिंग का नाम भी रेस में था। कार्की नेपाल की पहली महिला चीफ जस्टिस रह चुकी हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ कई फैसले लिए और युवा वर्ग में लोकप्रिय हुईं। भारत से अच्छे संबंधों की पक्षधर हैं और प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ कर चुकी हैं। 73 साल की सुशीला नेपाल की पहली महिला चीफ जस्टिस भी रही हैं। उनका जन्म 7 जून 1952 को नेपाल के बिराटनगर में हुआ था। 11 जुलाई 2016 को वह नेपाल सुप्रीम कोर्ट की चीफ जस्टिस बनीं। हालांकि कार्की इस पद पर करीब 1 साल तक ही रहीं। इसके बाद 30 अप्रैल 2017 को उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाया गयाण्इसके बाद उन्हें चीफ जस्टिस के पद से सस्पेंड कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *