मिशन 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर कार्यक्रम आयोजित

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। सरकार के मिशन 2047 योजना के तहत समर्थ भारत विकसित भारत, समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश, समर्थ फर्रुखाबाद विकसित फर्रुखाबाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
नवाबगंज नगर पंचायत द्वारा बनवाए गए नवीन गेस्ट हाउस पर शुक्रवार को सरकार के मिशन 2047 योजना के तहत समर्थ भारत विकसित भारत, समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश, समर्थ फर्रुखाबाद विकसित फर्रुखाबाद कार्यक्रम के तहत आयोजन हुआ। आयोजन में सीडीओ विनोद कुमार गौड़, मुख्य अभियंता अजय गंगवार, सेवानिवृत्त डॉक्टर विनोद तिवारी, सेवानिवृत्त प्रोफेसर आरकेएस राठौर, सेवानिवृत्त आईपीएस राजीव कुमार तथा विधायक कायमगंज सुरभि ने सरकार के मिशन 2047 के तहत योजनाओं का बखान किया तथा सरकारी योजनाओं को अधिकारियों से धरातल पर लाने के लिए बात कही। उन्होंने बताया कि जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं को धरातल पर पहुंचकर कार्य करने का अधिकारियों का काम है। सभी अधिकारी धरातल पर उतरकर जनता के बीच में रहकर सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का जनता को लाभ दिलाएं। नवाबगंज नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत के द्वारा सरकार के विकसित कार्यों को आगे बढ़ाने का गुणवान किया गया। वहीं नगर पंचायत कार्यालय के द्वारा बनाए गए गेस्ट हाउस पर कार्यक्रम को लगाकर सरकार का आईना लोगों को दिखाया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, डीडीओ फर्रुखाबाद, विधायक कायमगंज सुरभि, रवि गंगवार, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत, नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक विकास गंगवार, हितांशु गंगवार, अंबुज भारद्वाज, अहिलकर राजपूत, प्रदीप राजपूत, लक्ष्मण राजपूत, वहीं विकास खंड कार्यालय से विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान, विकास खंड कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक आलोक दीक्षित, अकाउंटेंट वीरेंद्र सिंह, फॉलोअर इंदल बाबू, एडियो आईएसबी सुखदेव सिंह, ग्राम पंचायत सचिव अनुपम बाजपेई, प्रमोद शुक्ला, जगवीर सिंह यादव, आकांक्षा सक्सेना, कुलदीप राजपूत, मोतीलाल यादव, बृजेश कुमार, प्रवीण कुमार, वेद प्रकाश, कामता प्रसाद, कमल सिंह, मनोज कुमार तथा ग्राम प्रधान गोविंद गंगवार, अध्यापक शालिग्राम गंगवार, भाजपा नेता योगेंद्र सिंह राठौर, स्वदेश, कमल भारद्वाज, आदेश राठौर, जिला पंचायत सदस्य यशवीर सिंह आर्य, सचिव अरविंद कुमार, सुनील कुमार, कनिष्ठ सहायक राज भारती, एपीओ मनरेगा गौरव दिवाकर, नवनीत कुमार वर्मा सहित तमाम क्षेत्र के संभ्रांत तथा गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *