समृद्धि न्यूज। उत्तर-पश्चिमी कांगो के एक्वेटर प्रांत में दो अलग-अलग नाव हादसों में कम से कम 193 लोगों की मौत हो गई और कई लोग अब भी लापता हैं। लगभग 150 किलोमीटर की दूरी पर हुए, जिससे पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। गुरुवार शाम को पहला बड़ा हादसा हुआ। उत्तर-पश्चिमी कॉन्गो के इक्वेटर प्रांत में शुक्रवार को एक बड़ा नाव हादसा हुआ। जिसमें कम से कम 86 लोगों की मौत हो गई। यह घटना बसनकुसु इलाके में हुई और मृतकों में बड़ी संख्या छात्र-छात्राओं की बताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर भी घटना घटी जिसमें नाव डूबने से 107 लोगों की मौत हो गयी।
कांगो के मानवीय मामलों के मंत्रालय ने बताया कि हादसे के बाद 209 लोगों को बचा लिया गया, लेकिन बाकी लोग लापता हैं। राज्य मीडिया की रिपोर्ट में बताया गया कि मरने वालों में ज्यादातर छात्र थे। हालांकि लापता लोगों की सही संख्या अभी तक साफ नहीं हो पाई है। राज्य मीडिया ने हादसे का कारण गलत तरीके से लोडिंग और रात में नाव चलाना बताया है। सोशल मीडिया पर आए कुछ वीडियो और तस्वीरों में गांववाले शवों के पास बैठकर रोते-बिलखते नजर आए। स्थानीय सामाजिक संगठनों ने इस हादसे के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया और दावा किया कि मृतकों की संख्या कहीं ज्यादा हो सकती है। हालांकि अधिकारियों ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। कांगो में नाव हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देश में सडक़ें बेहद कम और खराब हालत में होने के कारण लोग अक्सर लकड़ी की पुरानी और कमजोर नावों से सफर करते हैं। इनमें न तो लाइफ जैकेट होती हैं और न ही यात्रियों की संख्या पर नियंत्रण। अधिकतर नावें रात में चलती हैं, जिससे हादसों के समय बचाव कार्य बेहद मुश्किल हो जाता है और कई शव अक्सर लापता रह जाते हैं।
कांगो में दर्दनाक हादसा- दो नाव पलटने से 193 लोगों की गई जान
