फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रेलवे अंडरपास के निकट युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
जानकारी के अनुसार शनिवार को फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के भोलेपुर में रेलवे अंडरपास के पास एक अज्ञात युवक ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक अचानक रेलवे ट्रैक पर आया और उसी समय ट्रेन आ गई। हादसे में युवक की दोनों टांगें घुटनों से अलग हो गईं। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवा दिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस युवक की पहचान कराने का भरसक प्रयास कर रही है।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
