नौ पदक जीत कर मंडलीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में टीम बनी उपविजेता

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विद्यालयी मंडलीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन 13 सितंबर को चिरंजीलाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज कानपुर में किया गया। प्रतियोगिता में जनपद की टीम के खिलाडिय़ों ने 7 गोल्ड, 2 सिल्वर मेडल प्राप्त कर उपविजेता रही। पदक विजेता खिलाड़ी राजन ने गोल्ड मेडल कंपोजिट विद्यालय शमशेर नगर, श्याम सुंदर ने गोल्ड मेडल, प्रशांत ने गोल्ड मेडल, रजत ने सिल्वर मेडल अहिल्याबाई होलकर इं0कालेज, सचिन ने गोल्ड मेडल राष्ट्रीय जनता इंटर कॉलेज, सत्यम ने सिल्वर मेडल, सूरज ने गोल्ड मेडल, अनन्या माथुर ने गोल्ड मेडल श्री रामकृष्ण मेमो0 इं0 कालेज, अन्नू राजपूत ने गोल्ड मेडल बाबा इतवारी लाल इं0क0 ने जीता। टीम कोच संजीव कटियार व टीम मैनेजर केशव गंगवार ने जनपदीय टीम को मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराया। सभी गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी 21 से 23 सितंबर तक स्पोट्र्स स्टेडियम मुरादाबाद में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। मंडल में उपविजेता होने पर पर जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला क्रीड़ा प्रभारी अतुल दास ने सभी खिलाडिय़ों एवं टीम कोच मैनेजर को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *