न्यायालय के आदेश एवं टीईटी परीक्षा कराये जाने का शिक्षकों ने किया विरोध

 शिक्षकों ने सांसद व विधायक को सौंपा ज्ञापन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उच्चतम न्यायालय आदेश के विरोध में रविवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के आवाह्न पर सैकड़ों शिक्षक साथियों के साथ सांसद मुकेश राजपूत, विधायक सुशील शाक्य, विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष भूपेश पाठक द्वारा सासंद को दिये गये ज्ञापन में 2011 से पूर्व नियुक्ति के समय निर्धारित योग्यता पूर्ण करने वाले शिक्षकों के साथ वर्तमान में थोपे गए निर्णय के बाद आ रही चुनौतियों के संबंध में अवगत कराया गया।।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर्येंद्र यादव द्वारा शिक्षकों का पक्ष रखते हुए सांसद को बताया कि विभिन्न प्रकार के शिक्षक जैसे मृतक आश्रित अप्रशिक्षित, स्नातक 50 प्रतिशत से कम, बीपीएड उत्तीर्ण शिक्षक, प्रशिक्षितए इंटरमीडिएट उत्तीर्ण शिक्षक टीईटी परीक्षा में आवेदन हेतु पात्र नहीं है, जो इस निर्णय से नौकरी हेतु अपात्र घोषित हो जाएंगे। सांसद ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि इस संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मिलकर पूरी बात रखूंगा। वहीं प्रतिनिधि मण्डल ने भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर एवं अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य को भी ज्ञापन सौंपा। विधायक नागेन्द्र राठौर एवं सुशील शाक्य ने भी शिक्षकों का पक्ष सुनने के बाद आश्वासन दिया कि प्रकरण मुख्यमंत्री को अवगत कराऊंगा। जिला मंत्री प्रवेश राठौर ने शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर यूटा जिलाध्यक्ष पीयूष कटियार, विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, अटेवा के प्रांतीय संयुक्त मंत्री ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, टीएससीटी के ओर से जितेंद्र राठौर, विवेक यादव, प्रदीप चतुर्वेदी, अरविंद यादव, पंकज राजपूत, आदेश अवस्थी, मनोज शाक्य, सोमनाथ दीक्षित, राजेश यादव, गोविंद चौरसिया, संजीव पाठक, नारायण राजपूत, नीरज शुक्ल, जबर सिंह यादव, निवास वर्मा, धीरेन्द्र यादव, हिमलेश शाक्य, संजू राठौर, पूनम चौहान, शिप्रा वर्मा, अमिता पांडे, किरण, रोली पांडे, नीलम राठौर, राणा आफताब, शैलजा यादव, अक्षयकांत अग्निहोत्री, अभयकांत अग्निहोत्री, शिवम् चतुर्वेदी, प्रतीक मिश्र, शिवम माथुर, सुमित दुबे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *