फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम ने भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार 14 सितंबर को एशिया कप के तहत क्रिकेट मैच खेला जा रहा है। नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब खून और पानी एक साथ नहीं बह सकता तो ये आखिर क्रिकेट मैच क्यों?
नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम ने कहा कि आंतकवादी देश पाकिस्तान जो सदियों से आतंकवाद फैला रहा हैं। ओलिंपिक से बड़ा आयोजन कोई नहीं होता, लेकिन रूस में आयोजन हुआ था और अमेरिका समेत कई देशो नें उसका बहिष्कार किया था। इस क्रिकेट मैच का पहलगाम मे मारे गए 26 लोगों के परिवार के लोग भी विरोध कर रहे फिर यह आयोजन भारत देश की सरकार क्यों रही है। पूरे देश की भावनाओं का सम्मान नहीं किया जा रहा है। मैं इसका विरोध करता हूं। अब अपने भारत देश के नेताओं की देशभक्ति कहा गई हैं।
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच का सपा नेता ने किया विरोध
