समृद्धि न्यूज। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है। पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के साथ पूर्णिया की जनता का आभार जताते हुए सांसद ने कई अपेक्षाएं रखीं। वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेन को सांसद ने हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि एकजुट होने पर असंभव भी संभव हो जाता है।
#WATCH | Purnea, Bihar: Independent MP from Purnea Pappu Yadav says, "…Today is a historic day for Purnea… Today we have demanded a special package from the Prime Minister. We have demanded that a strong dam be built so that we can get relief from floods and migration can be… pic.twitter.com/wO6ncK34FJ
— ANI (@ANI) September 15, 2025
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, पूर्णिया के लिए ऐतिहासिक दिन है। हमने प्रधानमंत्री से विशेष पैकेज की मांग की है। हमने मांग की है कि एक मजबूत बांध बनाया जाए, ताकि हमें बाढ़ से राहत मिल सके और पलायन रुक सके। हमने एम्स की भी मांग की है। मखाना और तिलकुट पर जीएसटी खत्म किया जाए। बिहार में पलायन रोकने की जरूरत है। सबसे जरूरी है विशेष राज्य का दर्जा और विशेष पैकेज।अगर प्रधानमंत्री विकास की बात करते हैं तो मैं उनके साथ हूं, लेकिन मैं राजनीति के लिए उनके साथ नहीं हूं, मैं विकास के लिए प्रधानमंत्री के साथ खड़ा था, जब राजनीतिक भाषण शुरू हुआ तो मैं मंच से नीचे उतर गया। सांसद स्वयं वंदे भारत ट्रेन से बनमनखी तक का सफर तय कर जनता की खुशी में शामिल हुए। सांसद ने कहा कि यह क्षण पूर्णिया, सीमांचल और कोशी के लोगों की ताकत, संघर्ष और लंबे संकल्प का परिणाम है। यह वही जुनून है जिसने दशकों से लोगों के सपनों को साकार करने का मार्ग प्रशस्त किया है। पप्पू यादव ने बिहार के विकास के लिए मुक्तकंठ से पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा की। इस दौरान पप्पू यादव पीएम मोदी के मंच पर बदले-बदले से नजर आए।
बिहार के पूर्णिया में पप्पू यादव ने खीर बांटकर लोगों के साथ अपनी खुशी जाहिर की। पप्पू यादव का कहना था कि पूर्णिया को एयरपोर्ट की सौगात मिलने की खुशी में वह खीर बांट रहे थे, लेकिन सियासत के गलियारों में पप्पू यादव की खुशी के अलग ही मायने निकाले जा रहे हैं। पप्पू यादव ने पीएम मोदी से मुलाकात भी की थी और प्रधानमंत्री ने भी हाथ जोडक़र उनका अभिवादन किया था। पप्पू यादव पीएम मोदी से मिलने मंच पर पहुंचे थे और उनकी बात सुनी गई। पीएम ने उनसे पूरे सम्मान के साथ बात की।

