डायमंड जुबली जंबूरी के लिए बच्चों को स्काउट नियमों के सिखाये गये गुर

लखनऊ/फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बक्शी का तालाब इंटर कॉलेज लखनऊ के विद्यालय प्रांगण में डॉ0 जितेंद्र कुमार यादव स्काउट मास्टर के द्वारा बच्चों को जो स्काउट एवं गाइड से जुड़े हुए हैं, प्रेरक गीतों के माध्यम से उनको प्रेरित किया। स्कूल के स्काउट मास्टर डॉ0 नंदलाल, विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों को स्काउट के ज्ञान के बारे में बताया। विवेक ने स्काउट गीत के माध्यम से छात्रों में इसके प्रति अलख जगाई तथा नंदलाल ने स्काउट का मूल उद्देश्य इसकी भावना को बताएं नंदलाल एवं विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि 19वीं नेशनल जंबूरी लखनऊ में नवंबर महीने में प्रस्तावित है, इसलिए बच्चों को जागरूक किया जाए उनकी सहभागिता जिससे कि बच्चे अपने व्यक्तित्व में निखार लाएं, समाज के प्रति जागरूक हो। डॉ0 जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि यह जो 19वीं डायमंड जुबली जंबूरी लखनऊ के वृंदावन कॉलोनी में निश्चित है, यह एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है। जिसमें भिन्न-भिन्न देश के स्काउट एवं गाइड टेंट सिटी में रहेंगे, टेंट सिटी का निर्माण युद्ध स्तर पर जारी है। छात्र इस सिटी में कैसे जीवन यापन करते हैं, समाज के लिए कैसे सफल सिद्ध हो सकते हैं, इसलिए उनको इसमें सम्मिलित कराया जाएगा तथा बच्चे जब स्काउट के प्रति जागरूक होंगे। स्वयं का परिवार का एवं समाज का चरित्र निर्माण करने में सहयोग करेंगे। स्काउट एक अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन का कार्य करता है, विभिन्न आपदाओं में सहयोग करता है, देश के संपूर्ण विकास में सहयोग करने वाली संस्था है, इसलिए बच्चे समाज एवं देश की एक मजबूत कड़ी होते हैं बच्चे जब जागरूक होंगे तो देश विकसित होगा एवं नागरिक चरित्रवान होंगे, समाज का भला होगा। प्रधानाचार्य अशोक कुमार बाजपेई ने बच्चों को प्रेरणा दी। स्काउट का यह कार्य और कैसे सफल हो इसके लिए स्काउट प्रभारी रविंद्र कुमार मौर्या एवं विद्यालय प्रबंधन पन्नालाल गुप्ता सभी स्काउट मास्टर एवं बच्चों को यह प्रेरित कर रहे हैं कि आप लोग बच्चों में संपूर्ण विकास एवं चरित्र निर्माण में सहयोगी बने इसके लिए विद्यालय हर संभव हर आवश्यकता को पूरा करने में अपना भरपूर सहयोग देगा। इस मौके पर आनंद कुमार कनौजिया, कैलाश चंद त्यागी, अजय यादव, अखिल अहमद मंसूरी, राम खरवार, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *