क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का डीआईओएस ने किया शुभारम्भ

छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारम्भ जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह व संयोजक प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश वर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्रधानाचार्य द्वारा डीआईओएस का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी अतिथियों व प्रधानाचार्य ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। 100 मीटर बालक वर्ग सीनियर रेस के साथ खेलकूद प्रारंभ हुए। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका जिला क्रीड़ा प्रभारी अतुल दास, देवेन्द्र कुमार, प्रवेश शाक्य, सत्येन्द्र सिंह, रजनीश शिवा, सुनील पाल, सुब्रत शाक्य, आरती यादव, अनुराग पटेल, केशव गंगवार, राहुल यादव, अभिषेक अवस्थी आदि ने निभाई। प्रधानाचार्या दीपिका राजपूत, राकेश राजपूत, दिनेश वर्मा, प्रेमपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे। इस दौरान प्रफ्फुल कुमार, सुनील कुमार, अमित गुप्ता, मजर हुसैन, रोहित सरोज, जितेन्द्र सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, नीलम, अवधेश यादव, मनीष अग्निहोत्री ने सहयोग किया। लम्बी कूद सीनियर बालक वर्ग में अभय कुमार मिश्रा प्रथम, अनुरुद्ध द्वितीय, अनिकेत तृतीय रहे। गोला फेंक सीनियर बालक वर्ग में मिथुन प्रथम, प्रांशु द्वितीय, पारस तृतीय रहे। चक्का फेंक सीनियर बालक वर्ग में पारस प्रथम, प्रांशु द्वितीय, अर्पित तृतीय रहे। ट्रिपल जम्ब सीनियर बालक वर्ग में आशु प्रथम, शोभित द्वितीय रहे। हैमर थ्रो सीनियर बालक वर्ग में पारस प्रथम, प्रांशु द्वितीय, उज्जवल तृतीय रहे। 100 मीटर सीनियर बालक वर्ग में मुदित राजपूत प्रथम, अजय यादव द्वितीय, गोलू तृतीय रहे। 800 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में आकांक्षा प्राथम, काव्या द्वितीय रही। 100 मीटर सीनियर बालिका वर्ग दौड़ में रामादेवी प्रथम, गुलशन शर्मा द्वितीय, कविता तृतीय रही। 1500 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में पूनम प्रथम, अंशी द्वितीय, प्रांशी तृतीय रही। गोला फेंक सीनियर बालिका वर्ग में संजना प्रथम, विशन देवी द्वितीय व शोभा पाल तृतीय रही। चक्का फेंक सीनियर बालिका वर्ग में संजना प्रथम, विशन देवी द्वितीय, शोभा पाल तृतीय रही। हैमर थ्रो सीनियर बालिका वर्ग में संजना प्रथम, विशन देवी द्वितीय, गोल्डी तृतीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *