स्टे के बावजूद बीएसए ने की कार्यवाही: रेहाना खान
रक्षा संपदा अधिकारी भी लिख चुके है एसपी को पत्र
युनूस अंसारी बोले शिकायत के सभी आधार जायज
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नेशनल पब्लिक स्कूल की बीएसए द्वारा मान्यता रद्द कर जुर्माना लगाये जाने के मामले में डा0 जहीर हुसैन मेमोरियल नेशनल पब्लिक स्कूल की प्रबंधिका नेहाना खान ने जानकारी देते हुए बताया कि युनूस अंसारी मेरे परिवार को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से असत्य व निराधार की गई शिकायत के आधार पर मान्यता निरस्त की गई है। जबकि इस प्रकरण के संदर्भ में अपर जिला जज/स्पेशल कोर्ट/एससी-एसटी एक्ट के न्यायालय में रेहाना खान बनाम यूनियन ऑफ इंडिया में पारित स्टे के बावजूद यह कार्यवाही की गई है। जो की पूरी तरह निराधार है। उन्होंने बताया कि कार्यवाही से पूर्व स्टे कापी बेसिक शिक्षाधिकारी के कार्यालय में रिसीव करायी गई है। शिकायतकर्ता ने हमारी भूमि पर कब्जा कर रखा है।
वहीं युनूस अंसारी ने बताया कि शिकायत में कोई तत्व नहीं छुपाये गये है। जो भी शिकायत की गई वह बिल्कुल सही है। जांच अधिकारियों की रिपोर्ट पर कार्यवाही हुई है। बीएसए के अलावा रक्षा संपदा अधिकारी लखनऊ मण्डल आईडीईएस प्रोमिला जायसवाल ने भी इस मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक व छावनी बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजकर कार्यवाही के लिए कहा है।
नेशनल पब्लिक स्कूल का मामला न्यायालय में विचाराधीन
