जगह-जगह भक्तों ने पुष्पवर्षा व आरती उतारकर किया स्वागत
कम्पिल, समृद्धि न्यूज। बीती रात भगवान शिव की बारात गाजे बाजे के साथ निकाली गयी। भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर आरती उतारी।
कंपिल स्थित प्राचीन नगरी में रामलीला महोत्सव के दौरान गुरुवार देर रात शिव बारात निकाली गई। गाजे बाजे के साथ निकली इस बारात का नगरवासियों और शिवभक्तों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। बारात का शुभारंभ शिव तांडव के साथ हुआ। इसमें भगवान गणेश, शिव-पार्वती, ब्रह्मा, माता दुर्गा और राधा-कृष्ण सहित विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां शामिल थीं। भूत-पिशाचों और शिव के गणों की वेशभूषा में कलाकारों ने जीवंत प्रदर्शन कर बारात की शोभा बढ़ाई।
आकर्षक ढंग से सजे भगवान शिव और सैकड़ों बाराती नाचते गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। नगर के मुख्य बाजार में गोमती कुटीर मार्केट में समाजसेवी आदेश वर्मा और आकाश गुप्ता ने सभी शिवभक्तों को हलवा वितरित कर बारात का स्वागत किया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा, ह्रदेश गुप्ता, जयचंद्र फौजी, महामंत्री कुलदीप सैनी और धन सिंह वर्मा ने भगवान गणेश व शंकर की पूजा अर्चना के बाद तिलक कर बारात को रवाना किया था। दर्जन भर से अधिक इलेक्ट्रॉनिक झांकियां शंकर जी के भूत-प्रेत अखाड़ा, राधा-कृष्ण और नाग नागिन अखाड़ा की झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। बारात की व्यवस्था में रामलीला कमेटी के पदाधिकारी महामंत्री कुलदीप सैनी, उपाध्यक्ष नन्हें राठौर, कोषाध्यक्ष ऋषभ गुप्ता, किशनू चतुर्वेदी, चमन दुबे, राजू बाथम, अमित सक्सेना, सुमित श्रीवास्तव, उपेंद्र लोधी, लालन मिश्रा, निशांत दलेला, गुड्डन, रामेत राजपूत, लव वर्मा, रजनेश राजपूत, राजेश कठेरिया, राकेश कठेरिया, रौनक शर्मा उपस्थिति रहीं। उधर सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी कपिल चौधरी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
गाजे बाजे के साथ निकली भगवान शिव की बारात
