फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भाजपा कार्यालय आवास विकास पर शनिवार को प्रबुद्ध सम्मेलन सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सुब्रत पाठक रहे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखायी गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा ने की।
पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं, जिन्होंने वैश्विक पटल पर भारत की छवि को निखारने का कार्य किया है। भारतीय संस्कृति की पहचान को विश्व भर में ख्याति दिलाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। 1980 में भाजपा के निर्माण में 11 सदस्यों की भागीदारी थी, लेकिन आज वह पार्टी 11 करोड़ सदस्यों वाली बन चुकी है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महापुरुषों ने एकात्म मानवतावाद का जो नारा दिया, इस विचारों को लेकर भाजपा ने अपनी सरकार के माध्यम से देश और प्रदेश में सुशासन लाने का कार्य किया। देश के अन्य राजनीतिक दल जिन्होंने लंबे समय तक भारत प्रशासन किया। ऐसे दल परिवारवाद, वंशवाद पर आधारित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता का दिल चुराया है, वह खुद को प्रधानमंत्री नहीं बल्कि खुद को भारत प्रधान सेवक मानते हैं। कुलदीप गंगवार ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेवा और समर्पण की प्रतिमूर्ति हैं। जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो राष्ट्रवादी विचारधारा पर आधारित है, उसका कार्यकर्ता सेवा और समर्पण का भाव लेकर जनता के बीच जाता है और उसी का परिणाम है कि केंद्र में लगातार तीसरी बार और देश के विभिन्न राज्यों में भाजपा का शासन चल रहा है। संचालन अतुल दीक्षित ने किया। इस अवसर पर डीएस राठौर, ठा0 वीरेंद्र सिंह राठौड़, विमल कटियार, जितेंद्र सिंह, हिमांशु गुप्ता, सुनील रावत, संजीव गुप्ता, ममता सक्सेना, किरण सिंह, मीना मिश्रा, हिना दवे, गोपाल राठौर, धर्मेंद्र राजपूत, डॉ0 उदय प्रताप सिंह, शिवांग रस्तोगी, कृष्ण मुरारी राजपूत, रश्मि दुबे, शिवम दुबे, अरुण दुबे, संजय सिंह, अभिषेक बाथम, प्रभात अवस्थी, अभिषेक बाजपेई, रजनीश मिश्रा, शशांक शेखर मिश्रा, प्रभाकर त्रिवेदी, प्रभाकर राजपूत, रानू दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।
पीएम ने भारतीय संस्कृति की पहचान को विश्व में ख्याति दिलायी: सुब्रत पाठक
