स्वामी शुकदेवानंद लॉ कॉलेज में हुआ व्याख्यान

शाहजहांपुर, समृद्धि न्यूज। स्वामी शुकदेवानंद लॉ कॉलेज में अतिथि व्याख्यान आयोजित हुआ जिसमें विधि संकाय लखनऊ विश्वविद्यालय से मुख्य वक्ता डॉ. सुशील कुमार चौधरी और विशिष्ट वक्ता डॉ. आनंद कुमार सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर ने विधि के विद्यार्थियों को संवैधानिक विधि एवं कराधान विधि के बारे में जानकारी दी। डॉ. सुशील चौधरी ने संविधान को सभी विधियों की मां बताया और संविधान में विधि निर्माण प्रक्रिया, वित्तीय संबंध और न्यायिक संबंध पर प्रकाश डाला। भारत के संघक्षेत्र के बारे में केंद्र सरकार कानून बना सकती है तथा राज्य अपने क्षेत्र के बारे में कानून बना सकती हैं। अनुच्छेद 249 के अनुसार राष्ट्रीय लाभ के लिए संसद राज्यों के लिए कानून बना सकती हैं इसके लिए 2तिहाई बहुमत आवश्यक है। उन्होंने यह भी बताया कि आपात काल में राज्यों के लिए संसद को कानून बनाने की शक्ति है। 253 के अनुसार अंतराष्ट्रीय संविदा के लिए संसद कानून बनाती है। समवर्ती सूची के विषय पर राज्य और केंद्र द्वारा बनाए गए कानून में केंद्र का कानून प्रभावी होगा ।
डॉ. आनंद कुमार सिंह ने बड़े ही आसान शब्दों में बताया कि सभी लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सरकार को टैक्स देते हैं। यहां तक कि विदेशी लोग भी भारत में आकर टैक्स देते हैं यह सरकार की आय का एक प्रमुख स्रोत है।सरकार अपनी योजनाओं के क्रियान्वयन में इस आय को व्यय करती है।
संचालन श्रीमती रंजना खंडेलवाल ने किया । प्राचार्य डॉ जय शंकर ओझा ने अतिथियों का सहृदय आभार व्यक्त किया। मंच पर डॉ. अनिल कुमार शाह, श्री प्रदीप कुमार सिंह, डॉ. दीप्ति गंगवार उपस्थित थे। कार्यक्रम के आयोजन में श्री अशोक कुमार डॉ. अमित यादव, डॉ. प्रेम सागर, अभिलाष पाण्डेय का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *