शिव तांडव की झांकी ने भक्तों का ध्यान आकर्षित किया
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। कस्बे में शुक्रवार को देर रात रामलीला का आगाज शिव बारात के साथ हुआ। शुक्रवार रात रामलीला कमेटी कमालगंज द्वारा आयोजित इस बारात में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोग छतों और खिड़कियों से भी बारात का नजारा देखते दिखे।
बारात की शुरुआत भगवान विष्णु के रथ से हुई। इसके बाद विभिन्न झांकियां निकलीं गयीं। दूल्हा बने भगवान शिव का रथ विशेष आकर्षण का केंद्र्र रहा। शिव तांडव की प्रस्तुति ने दर्शकों का ध्यान खींचा। बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली बारात रामलीला मैदान से शुरू हुई एवं परमानंद मंदिर में शिव पार्वती का विवाह सम्पन्न हुआ और उसके बाद यह तपस्वी बाग में जाकर संपन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना कमालगंज और थाना जहानगंज की पुलिस तैनात रही। पुलिस ने भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा। यह आयोजन स्थानीय धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक बना। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
शिव बारात के साथ रामलीला का मंचन शुरु
