गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंचा गायक जुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर

समृद्धि न्यूज। गायक जुबीन गर्ग के पार्थिव शरीर को लेकर एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स 1197 गुवाहाटी हवाई अड्डे पर उतरी।

जुबीन का निधन शुक्रवार को सिंगापुर में समुद्र में बिना लाइफ जैकेट तैरते समय हो गया था।

दिल्ली पहुंचने पर जुबीन का पार्थिव शरीर सीएम सरमा ने प्राप्त कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा और राष्ट्रीय राजधानी में तैनात असम सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक पार्थिव शरीर को अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में सार्वजनिक श्रद्धांजलि के लिए रखा जाएगा। अंतिम संस्कार के कार्यक्रम का फैसला असम सरकार परिवार और विभिन्न संगठनों से चर्चा के बाद करेगी। रविवार शाम को असम कैबिनेट की बैठक में दाह संस्कार स्थल तय किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जुबिन के मैनेजर उनके साथ थे और पुलिस को उनसे तथा उन लोगों से भी पूछताछ करनी होगी, जो गायक की मौत के समय उनके साथ थे, सरमा ने लोगों से शांति बनाए रखने और ऐसी स्थिति पैदा न करने की अपील की, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *