23 महीने बाद जेल से निकले आजम खान, बोले- मैंने दुश्मनों के साथ भी अच्छा सुलूक किया

समृद्धि न्यूज। 23 महीने बाद सपा नेता आजम खान की रिहाई हुई। उन्होंने सबका धन्यवाद करते हुए कहा कि पत्ता पत्ता बूटा बूटा हाल हमारा जाने है, दो साल ये और 3 साल पहले मैं अलग था। उन्होंने कहा कि मैंने अपने दुश्मनों के साथ भी अच्छा सुलूक किया। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां 23 माह बाद मंगलवार दोपहर सवा बारह बजे जिला कारागार से रिहा हुए। सोमवार शाम करीब छह बजे उनकी रिहाई का परवाना जिला कारागार पहुंचा था। जेल मैन्युल के अनुसार उन्हें देर शाम छोड़ा नहीं जा सकता था। इस वजह से मंगलवार सुबह 7 बजे से 8 बजे का वक्त रिहाई के लिए तय हुआ। हालांकि आजम खां जिला कारागार के बाहर दोपहर करीब सवा बारह बजे ही आ सके। उनके बाहर आते ही कड़ी सुरक्षा में उन्हें रामपुर के लिए रवाना कर दिया गया।

सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद, सपा नेता आज़म खान ने कहा, पत्ता पत्ता बूटा बूटा हाल हमारा जाने है। दो साल ये और 3 साल पहले मैं अलग था। बदला वहां आता है जहां मैंने किसी के साथ बुरा किया हो। मैंने दुश्मनों के साथ भी अच्छा बर्ताव ही किया है। अखिलेश के केस लेने वाले बयान पर आजम खान ने कहा कि क्या कह सकता हूं, अभी थोड़ी देर हुई है जेल से निकले उनसे बात नहीं हुई है, अभी अपना इलाज करेंगे सेहत ठीक करेंगे उसके बाद इस विषय पर सोचेंगे। वहीं आजम खान की रिहाई पर संभल से सपा विधायक इकबाल महमूद ने अल्लाह का शुक्र कर कहा कि समाजवादियों के चेहरे पर खुशी है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव बहुत खुश है, इंसाफ मिला है। सरकार आने पर ज्यादतियों की जांच होगी। आजम के बसपा में जाने की चर्चाओं को बीजेपी की अफवाह बताया है। बसपा और बीजेपी डूबते जहाज है। आजम खां के आने से सपा और मजबूत होगी, इसलिए बीजेपी अफवाह फैला रही है।

आजम खान सपा के हैं और हमेशा रहेंगे: शिवपाल यादव

आजम खान के बसपा में जाने की अटकलों के बीच सपा नेता शिवपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आजम खान सपा के हैं और हमेशा रहेंगे, जल्द उनसे मिलूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *