आजम खान से मिलने 8 अक्टूबर को रामपुर जाएंगे अखिलेश यादव

समृद्धि न्यूज। अखिलेश यादव और आजम खान की मुलाकात होने वाली है। सपा प्रमुख 8 अक्टूबर को रामपुर जाएंगे। यही उनकी मुलाकात आजम खान से होगी। इस मुलाकात के ठीक एक दिन बाद 9 तारीख को बसपा का लखनऊ में बड़ा कार्यक्रम होने वाला है। यही कारण है कि इस मुलाकात पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अखिलेश यादव 8 अक्टूबर की सुबह लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से एक प्राइवेट जेट से बरेली जाएंगे। वहां से वह सडक़ मार्ग से सीधे आजम खान के घर रामपुर पहुंचेंगे। करीब एक घंटे की इस मुलाकात के बाद वह लखनऊ लौट आएंगे। पिछले कुछ महीनों से अखिलेश और आजम खान के बीच संबंधों को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। आजम खान के जेल से बाहर आने के बाद भी अखिलेश उनसे मिलने नहीं गए थे जिस पर कई सवाल उठे थे। इस मुलाकात से अखिलेश न केवल इन अटकलों पर विराम लगाएंगे। दूसरी तरफ आजम खान को यूपी के एक बड़े मुस्लिम नेता के तौर पर देखा जाता है।
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने पार्टी न छोडऩे का संकेत देते हुए बुधवार को कहा कि वह सपा प्रमुख अखिलेश यादव से उतना ही प्यार करते हैं, जितना वह उनके पिता दिवंगत मुलायम सिंह यादव से करते थे। उन्होंने यह भी कहा कि वह मूर्ख नहीं हैं जो पार्टी छोड़ दें। पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान सीतापुर जेल से करीब दो साल बाद मंगलवार को रिहा हुए हैं। खान ने बुधवार को यहां मीडिया के साथ बातचीत की और कहा कि अदालतों से उन्हें इंसाफ मिलेगा। खान ने उम्मीद जताई कि वह उनके खिलाफ दर्ज मामलों में वे बेदाग साबित होंगे। उन्हें पूरा भरोसा है कि हाईकोर्ट से इंसाफ मिलेगा और अगर वहां से नहीं मिला तो सुप्रीम कोर्ट से न्याय जरूर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *