प्रमुख ने दिव्यांग को स-सम्मान कुर्सी पर बैठकर सुनी समस्या
शाहाबाद, हरदोई, समृद्धि न्यूज़। जनसेवा केवल कुर्सी तक सीमित नहीं,बल्कि लोगों की पीड़ा को समझने और उसका समाधान करने का नाम है। इसका ज्वलंत उदाहरण शाहाबाद के ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्र ने पेश किया है।
ब्लॉक कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जब एक दिव्यांग व्यक्ति अपनी फरियाद लेकर पहुँचा, तो मिश्र ने उसकी परेशानी को केवल सुना ही नहीं, बल्कि उसकी हर बात को आत्मीयता से समझा। व्यक्ति ने बताया कि दसवीं पास होने के बावजूद दिव्यांगता के कारण उसे रोजगार नहीं मिल रहा है। यह सुनते ही ब्लॉक प्रमुख ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को फोन कर उसके पेंशन और सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस संवेदनशील पहल से मौजूद लोग भी अभिभूत हो उठे। उन्होंने न केवल दिव्यांग की मदद की, बल्कि उसे अपने आत्मविश्वास और साहस से दूसरों के लिए प्रेरणा बना दिया।
आम तौर पर अधिकारी कागजी कार्रवाई तक सीमित रहते हैं, लेकिन त्रिपुरेश मिश्र ने यह साबित किया कि जनता से दूरी बनाकर नहीं, बल्कि उनके बीच बैठकर ही उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। उनकी इस दरियादिली और मानवीयता ने साबित कर दिया कि एक सच्चा जनप्रतिनिधि वही है, जो जनता के सुख-दुख में उनके साथ खड़ा हो और जानता क़ो बराबर का सम्मान देता है।
