समृद्धि न्यूज। मुंबई और आस-पास के जिलों में अत्यधिक भारी बारिश और लगातार तेज बौछारें पडऩे की चेतावनी दी गई है। इसे लेकर राज्य प्रशासन को 30 सितंबर तक हाई अलर्ट पर रखा गया है। उत्तर-पश्चिम भारत से लौटते मानसून के कारण हो रही भारी बारिश से तबाही मची हुई है। गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, महाराष्ट्र से लेकर तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक तक भारी बारिश को लेकर रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। तेलंगाना में एक हजार से अधिक लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। कर्नाटक में स्कूल और कॉलेज बंद करने पड़े हैं।
महाराष्ट्र में बारिश ने कहर बरपा रखा है, राज्य से मानसून अभी तक विदा होने का नाम नहीं ले रहा है, बारिश अभी भी मुंबई में आफत बनकर बरस रही है। मुंबई के माटुंगा और किंग सर्कल इलाके में बारिश से सडक़ पर जलजमाव हो गया है। मुंबई के ईस्टर्न सबब्र्स, वेस्टर्न सबब्र्स और शहर के इलाकों में बारिश हो रही है, मौसम विभाग ने आज मुबंई में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, मुबंई में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मुंबई के अलावा वसई, विरार, मीरा रोड, भायंदर, पालघर, नवी मुंबई, ठाणे शहर और ग्रामीण इलाकों में भी बरसात रुक रुक कर जारी है, मुंबई के पश्चिम रेलवे पर चलने वाली एसी लोकल ट्रेन बारिश से प्रभावित है, अंधेरी और भयंदर के बीच रात में चलने वाली एसी लोकल ट्रेन में अचानक बारिश का पानी पानी रिसने लगा, बॉम्बे हाई कोर्ट के एक वकील ने इसका वीडियो पोस्ट किया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 29 सितंबर तक गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, गोवा और कोंकण में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है और यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम के मिजाज में यह बदलाव बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के पश्चिम दिशा की तरफ से बढऩे के कारण हुआ है।
भारी बारिश से मुंबई पानी-पानी, कई इलाकों में जलभराव, गुजरात-महाराष्ट्र और गोवा समेत कई राज्यों में रेड अलर्ट
