भाजपा नेता शिव महेश दुबे मार्ग दुर्घटना में घायल

समृद्धि न्यूज। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व फर्रुखाबाद के संगठन प्रभारी तथा इटावा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे रविवार को अपनी पत्नी के साथ एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। मध्यप्रदेश के भिंड जिले के दीनपुरा में उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई और पलट गई। कार के टकराते ही एयरबैग खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान शिवमहेश दुबे गंभीर रुप से घायल हो गये। लोगों ने कार का शीशा तोडक़र उन्हें व उनकी पत्नी को सुरक्षित कार से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से शिवमहेश दुबे व उनकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर समर्थक अस्पताल पहुंच गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *