अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। रविवार को श्री आदर्श रामलीला परिषद की बैठक रामलीला प्रांगण पुरानी तहसील में सम्पन्न हुई। लगभग चार घंटे चली इस बैठक में सर्वसम्मति से परिषद के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।
बैठक में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामदुलारे अवस्थी को पुन: अध्यक्ष चुना गया। मुख्य मेला प्रबंधक की जिम्मेदारी सुनील अवस्थी और राजेश पाठक (पीकू भैया) को सौंपी गई। मुख्य व्यवस्थापक पद पर प्रशांत अवस्थी और गोपाल सक्सेना का चयन किया गया। सहायक मेला प्रबंधक के रूप में शिवम पाठक, जितेंद्र अवस्थी (शीलू), गौरव शर्मा, चंदन शुक्ला, प्रदीप सिंह, अजय प्रताप सिंह (निक्कू), मोहित पाठक और मुकुल बाजपेई को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में बड़ी संख्या में समिति सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद रहे। प्रमुख रूप से रामदुलारे अवस्थी, जितेंद्र अवस्थी शीलू, महेश चंद्र अवस्थी, सुरेश चंद्र पाठक, ग्राम प्रधान सचिन देव तिवारी, लल्ला पाठक, देशराज अग्निहोत्री, कुंज बिहारी अवस्थी, प्रभात शुक्ला, दीपक पाठक, अर्चित, गोविन्द पटवा, सुनील अवस्थी, पीकू पाठक, निशांत अवस्थी, निक्कू सिंह, प्रशांत अवस्थी, अशोक यादव फौजी, रोहित अवस्थी, सर्वेंद्र यादव, पिंकी अवस्थी, मुकुल बाजपेई, राजन सिंह, शिवम् अवस्थी, अन्नूए सचिन, नन्हें, सोनू, भोले, मोहित व संजीव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी रामलीला का आयोजन भव्य स्तर पर किया जाएगा और परंपरागत रीतिरिवाजों के साथ श्रद्धालुओं को श्रेष्ठ धार्मिक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।
श्री आदर्श रामलीला परिषद की बैठक सम्पन्न, पदाधिकारियों का हुआ मनोनयन
