तम्बाकू व्यापारियों ने बैठक कर वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद को सौंपा

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। तम्बाकू व्यापारियों की एक बैठक का आयोजन सी.पी. गेस्ट हाउस में किया गया। जिसमें वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद को सौंपा गया।
बैठक के दौरान सांसद मुकेश राजपूत, भारतीय महिला व्यापार मंडल की प्रदेश चेयरमैन मिथिलेश अग्रवाल एवं जीएसटी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर के साथ व्यापार मंडलों के अध्यक्षों में आदेश अग्निहोत्री, पवन गुप्ता, संजय गुप्ता, नगर अध्यक्ष अखिलेश शर्मा, अरुण सक्सेना महामंत्री एवं व्यापारी वर्ग के तंबाकू ट्रेड से संजीव अग्रवाल, पंकज अग्रवाल समेत करीब चार दर्जन व्यापारी मौजूद रहे। सबने टैक्स से संबंधित तंबाकू पर बात की और एक ज्ञापन भी वित्त मंत्री सीतारमण को संबोधित सांसद के सौंपा। जिससे तंबाकू से संबंधित आ रही कठिनाइयों के संबंध में लिखित रूप से अनुरोध किया गया। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री ने भारत सरकार द्वारा जो जीएसटी में छूट दी गई है उसकी तारीफ करते हुए कहा मध्यम वर्गीय सहित सभी वर्गों का इसमें बचत होगी और दीपावली अच्छी मनेगी। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से जिला अध्यक्ष अग्निहोत्री ने कहा पिछली बार सांसद मुकेश राजपूत ने जो अनुरोध पत्र हमारा स्वीकार करके लखनऊ जयपुर एक्सप्रेस का ठहराव कायमगंज में किया था उसका मैं दिल से आभारी हूँ और मांग की है मरुधर एक्सप्रेस की तरह ट्रेन चलाई जाए जो कासगंज से लखनऊ की ओर चलेगी और अप डाउन रोज ही रहना चाहिए। लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव हो, कुछ नई ट्रेनों को और बढ़ाया जाए जिससे कायमगंज की जनता को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिल सके। बैठक में प्रमुख रूप से भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र राठौर, व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री, पंकज अग्रवाल, संजय गुप्ता, पवन गुप्ता, नगर अध्यक्ष अखिलेश शर्मा, नगर महामंत्री अरुण सक्सेना सहित अमरदीप दीक्षित जिला मंत्री भाजपा, अशोक वर्मा सांसद प्रतिनिधि आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *