फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत पुलिस लाइन सभागार में 06 से 16 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों के लिए एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता को बढ़ावा देना, उन्हें सामाजिक जागरूकता के प्रति प्रेरित करना और महिला सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर जागरूक करना था।
चित्रकला प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नारी सुरक्षा, बाल अधिकार आदि विषयों पर अपने विचारों को रंगों के माध्यम से सुंदर चित्रों में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक आरती सिंह रहीं। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में छुपी रचनात्मकता और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता ही एक सशक्त समाज की नींव है। मिशन शक्ति जैसे कार्यक्रमों से बच्चों को सकारात्मक दिशा मिलती है। प्रतियोगिता के अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा विजेता बच्चों को प्रशस्ति पत्र, पुरस्कार और उपहार प्रदान किए गए। साथ ही सभी प्रतिभागी बच्चों को मिठाई और पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
