समृद्धि न्यूज। भारतीय टीम ने एशिया कप जीतने के बाद विजेता ट्रॉफी नहीं उठायी। टीम ने एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेने का फैसला किया था जिसके बाद पुरस्कार समारोह टीम को ट्रॉफी दिए बिना ही समाप्त हो गया। भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी भिड़ंत होती है, चर्चा का दौर थमता नहीं। और यदि यह मुकाबला एशिया कप का फाइनल हो, तो सुर्खियों का बनना लाजिमी है। दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 के खिताबी मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पांच विकेट से मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया। जहां मैदान पर भारतीय खिलाडिय़ों ने शानदार खेल दिखाया, वहीं मैच के बाद ट्रॉफी समारोह ने पूरे क्रिकेट जगत को चौंका दिया।
Suryakumar Yadav recreates Rohit Sharma’s iconic 2024 T20 World Cup celebration after Asia Cup win.🇮🇳🔥 #INDvPAK pic.twitter.com/Y8rJzgNvEX
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) September 28, 2025
एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी एसीसी के चीफ मोहसिन नकवी भारतीय खिलाडिय़ों के मेडल और एशिया कप की ट्रॉफी लेकर अपने होटल में चले गए। इसका पता तब चला जब बीसीसीआई ने सेके्रटरी देवजीत साइकिया का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम अगर उनके हाथों से ट्रॉफी नहीं लेना चाहती तो इसका ये मतलब नहीं कि वो उसे अपने होटल में लेकर चले जाएं, उनका ऐसा करना खेल भावना के खिलाफ है। एशिया कप के फाइनल की प्रजेन्टेशन सेरेमनी के दौरान मोहसिन नकवी स्टेज पर तो मौजूद थे। मगर बीसीसीआई ने उनसे ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया।
#WATCH | Mumbai | On Asia Cup 2025 Champions Team India not accepting the trophy from the Head of the ACC and PCB Chairman, Mohsin Naqvi, BCCI Secretary Devajit Saikia says, "India is fighting a war with a country and a leader belonging to that country was supposed to hand over… pic.twitter.com/kqtmQKTvdy
— ANI (@ANI) September 28, 2025
बीसीसीआई उनकी जगह अमीरात क्रिकेट बोर्ड के वाइस चेयरमैन से ट्रॉफी लेने को तैयार थी। इससे खफा होकर नकवी एशिया कप की ट्रॉफी और टीम इंडिया के मेडल लेकर अपने होटल में चले गए। रिपोर्ट के मुताबिक उनका कहना था कि भारतीय टीम को ट्रॉफी देने की जरूरत नहीं। देवजीत साइकिया के मुताबिक भारत उस देश से युद्ध लड़ रहा है, जिससे एसीसी के चेयरमैन आते हैं और जिस देश का हमारे देश से युद्ध हुआ हो, वहां के प्रतिनिधि से हम ट्रॉफी नहीं ले सकते। यही वजह रही कि हमने ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया।
