सन क्लासेज एंड लाइब्रेरी कोचिंग संस्थान में जोरदार विस्फोट, एक छात्र की मौत, कई घायल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सातनपुर स्थित सन क्लासेज एंड लाइब्रेरी कोचिंग संस्थान में अचानक विस्फोट होने से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। जोरदार हुए विस्फोट के चलते कई मीटर दूर तक सामान बिखरा। कोचिंग सेंटर में हुए विस्फोट के दौरान करीब एक दर्जन से अधिक बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। विस्फोट में घायल 5 बच्चों को जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया।जिनमें से दो बच्चों को रेफर कर दिया गया है।

एक की हुई मौत

इसके साथ ही दो गंभीर रूप से घायल युवकों को भी लोहिया अस्पताल लाया गया। जिनमें से एक की मौत हो गई। भाई दूसरे युवक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। अभी तक दोनों ही युवकों की पहचान नहीं हो सकी है।

200 मीटर तक बिखरा मलवा

घटना के बाद लगभग 200 मीटर दायरे में सिर्फ और सिर्फ मलवा बिखरा पड़ा हुआ है। घटना की सूचना पर सीएमओ डॉ0 अवनींद्र कुमार, सीएमएस डॉ0 जगमोहन शर्मा और बाल रोग विशेषज्ञ अनूप दीक्षित, विवेक सक्सेना भी लोहिया पहुंच गये और घायलों का उपचार शुरु कर दिया। सीएमओ ने एक अज्ञात मरीज की मौत की पुष्टि की है। इसके साथ ही तीन मरीजों को रेफर किए जाने की बात कही है।

डीएम, एसपी भी पहुंचे मौके पर

वहीं कोचिंग संस्थान में हुए जोरदार विस्फोट की सूचना पर डीएम, एसपी भी पहुंच गये। इस दौरान भारी पुलिस बल व फॉरेसिंक टीम भी पहुंच गयी और जांच पड़ताल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *