झांसी: दो पोतों की दादी अपने प्रेमी के साथ फरार, बहुओं के ले गयी गहनें

समृद्धि न्यूज। झांसी में अजीबोगरीब लवस्टोरी सामने आयी है। दो पोतों की दादी ने बॉयफ्रेंड बना रखा था, उसका ये अफेयर करीब ढाई साल से चल रहा था। दादी अपने 35 साल के प्रेमी संग फरार हो गई है, जाते-जाते वह बहुओं के गहने और नकदी भी ले गई। अब पूरा परिवार शर्मिंदगी महसूस कर रहा है और दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है। प्रेमी के साथ भागी महिला दो बच्चों की दादी जरूर है, लेकिन उसकी उम्र महज 40 साल थी। उसके दोनों बेटों की भी शादी हो चुकी है और दोनों के बच्चे भी हैं, लेकिन दादी बनने के बावजूद महिला प्रेम में इस कदर डूबी कि पति, बहुएं और छोटे-छोटे पोते-पोतियों को छोडक़र फरार हो गई।
जानकारी के मुताबिक, झांसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्यावरी गांव के रहने वाले कामता प्रसाद आदिवासी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार में दो बेटे, उनकी पत्नियां और छोटे-छोटे पोते-पोतियां हैं। हालांकि, उनकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। बताया गया कि महिला का पति कामता प्रसाद ग्राम स्यावरी में रहता है। कामता ने कहा कि करीब ढाई साल पहले वह अपनी पत्नी को लेकर भिंड-मुरैना इलाके के ईंट-भट्टों पर मजदूरी करने गया था। वहीं पत्नी की मुलाकात राठ तहसील के बिहुनी गांव के रहने वाले अमर सिंह प्रजापति से हुई। पहले तो मुलाकातें सामान्य रहीं, लेकिन धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ती चली गईं और यह रिश्ता अवैध संबंध में बदल गया। कामता का कहना है कि उसने कई बार पत्नी के मोबाइल पर अमर का नंबर देखा। दोनों की बातचीत भी सुनी, घर की बहुओं को भी पत्नी के व्यवहार पर शक होने लगा। बावजूद इसके वह चोरी-छिपे प्रेमी से मिलती रही, पति ने कई बार पत्नी को समझाने की, यहां तक कि उसे घर वापस भी ले आया, लेकिन मोबाइल पर बातचीत और चोरी-छिपे मुलाकातें थमी नहीं। कुछ ही दिन पहले जब कामता प्रसाद अपने बेटे का इलाज कराने झांसी गए थे। इस बीच सुखवती मौका पाकर घर से गहने और नगदी लेकर प्रेमी अमर सिंह के साथ फरार हो गई। पति के घर लौटने पर सारा मामला सामने आया। बहुएं और छोटे-छोटे पोते इस घटना से सदमे में हैं। पीडि़त परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी प्रेमी अमर के खिलाफ तहरीर दी। इस दौरान परिजनों ने थाने में हंगामा भी किया और मांग की कि जल्द से जल्द दोनों को ढूंढ़ा जाए, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहरीर के आधार पर जांच शुरू दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *