रायबरेली: युवक को चोर समझकर पीटा, मौत, 5 आरोपी गिरफ्तार, रेलवे ट्रैक पर मिला था शव

रायबरेली: ऊंचाहार में चोरी की अफवाह के बीच ग्रामीणों ने देर रात सडक़ से गुजर रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को चोर समझकर पकड़ लिया। लोगों ने उसे लाठी डंडों व बेल्ट से पीटते हुए ईश्वरदासपुर रेलवे स्टेशन तक ले गए। जहां मरणासन्न स्थिति में उसे छोडक़र मौके से भाग निकले। गुरुवार को रेल लाइन के किनारे युवक का शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक का अर्धनग्न शव गुरुवार को रेलवे ट्रैक के पास मिला था।
जानकारी के मुताबिक, रायबरेली के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के ईश्वरदासपुर हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक से लगभग 20 फीट दूर एक संदिग्ध व्यक्ति को चोर समझ कर ग्रामीणों ने जमकर पीटा। इस पिटाई में युवक की मौत हो गई। बाद में लोगों ने युवक के शव को रेलवे लाईन के पास अर्धनग्न अवस्था में फेंक दिया था। मृतक की पहचान फतेहपुर निवासी 38 वर्षीय हरिओम पुत्र गंगादीन के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर ऊंचाहार कोतवाली में मामला दर्ज किया गया। शनिवार को ऊंचाहार पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किये गये आरोपी

वैभव सिंह पुत्र वीरेन्द्र बहादुर सिंह,
विपिन मौर्या उर्फ अनुज मौर्या पुत्र रामफल मौर्या,
विजय कुमार पुत्र बैजनाथ,
सहदेव पुत्र बैजूलाल पासी
सुरेश कुमार पुत्र रामसेवक मौर्या

वहीं पुलिस ने आरोपियों के पास से दो चमड़े की बेल्ट, एक शर्ट, एक यूकेलिप्टस का डंडा और एक बनियान बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *