उधरनपुर की श्री रामलीला का पूर्व एसडीएम ने फीता काट किया शुभारंभ

उधरनपुर हरदोई , समृद्धि न्यूज। उधरनपुर में प्रति वर्ष होने वाली श्री रामलीला का शुभारंभ पूर्व एसडीएम पुनीत शुक्ला द्वारा रविवार को फीता काटकर किया गया। श्री राम लीला कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित प्रदीप शास्त्री द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद शुरू कराया गया। वहीं रामलीला कार्यक्रम के संयोजक और आयोजक पूर्व प्रधान उधरनपुर अतुल अग्निहोत्री एवं उनके भाई आशुतोष अग्निहोत्री ने बताया कि रामलीला का कार्यक्रम अपने निर्धारित समय से शुरू होगा और समय से ही समापन किया जाएगा। इस दौरान भक्तगणों को बैठने पीने के पानी आदि की समुचित व्यवस्था रामलीला कमेटी की ओर से की गई है।इस सुअवसर पर कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य करुणा शंकर शुक्ल,रवि शुक्ल सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *