रेलवे की निर्माणाधीन दीवार तोडऩे वाले चार गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद मालगोदाम के निकट रेलवे रनिंग रूम के निर्माण कार्य हेतु बनाए जा रहे स्टोर/ऑफिस की निर्माणाधीन दीवार को रात्रि में अज्ञात लोगों द्वारा तोड़ दी गई। रेलवे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद मालगोदाम के निकट खाली रेलवे भूमि में रेलवे रनिंग रूम का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण स्थल पर अतिक्रमण धार्मिक संरचना (मंदिर, मजार) बनी हुई थी। जिसको 7 अक्टूबर को जिला अधिकारी, पुलिस अधीक्षक को सूचना देते हुए सिविल एवं रेलवे प्रशासन की मौजूदगी में शांतिपूर्वक अन्यत्र स्थान पर स्थानांतरित किया गया था, परन्तु उसी रात्रि में उक्त स्थान पर ही रेल भूमि में रनिग रूम भवन निर्माण हेतु बनाए जा रहे स्टोर/ऑफिस भवन की निर्माणाधीन दीवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तोड़ दी गई थी। जिसके संबंध में एसएसई/डब्ल्यू/एफजीआर नीरज निषाद ने लिखित तहरीर रेसुब/पोस्ट पर दी थी। गुरुवार को मुखबिरी सूचना के आधार पर घटना को करने में शामिल गोविंद पुत्र खूबचंद, प्रियांशु जाटव पुत्र कल्लू, अमन गौतम पुत्र बबलू गौतम, राजा पुत्र मटरू सभी निवासी ग्राम कुइयां बूट थाना मऊदरवाजा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के विरुद्ध रेलवे परिक्षेत्र में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाना व रेलवे निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने के अपराध में रेसुब, पोस्ट पर रेल अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया है। आरोपीगण शराब के नशे उक्त अपराध को कारित किया जाना स्वीकार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *