डीएम ने मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में दिये निर्देश

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एवं विधान परिषद् निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामवलियों के पुनरीक्षण के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में दिशा निर्देश दिए हैं। मतदेय स्थलों का सम्भाजन मतदेय स्थल भवन तथा उससे सम्बद्ध किए जाने वाले निर्वाचक नामावली के सुसंगत भाग के शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन के बाद किया जायेगा, अर्थात भवन के सत्यापन के साथ-साथ यह भी देखा जायेगा कि उस मतदेय स्थल की निर्वाचक नामावली में अंकित मतदाताओं का निवास उस भवन के आसपास भौतिक रूप से हो। बहुमंजिली भवनों/गु्रप हाउसिंग सोसाइटिस/ आरडब्लूए कालोनिज जिनके पास अपने परिसर में भूतल पर सामान्य सुविधा क्षेत्र, सामुदायिक हाल हो वहां नये मतदेय स्थल स्थापित किये जाने पर विचार किया जा सकता है। अतिरिक्त नगरीय क्षेत्रों के झुग्गी झोपड़ी वाले समूहों और नगरीय/अद्र्ध नगरीय क्षेत्रों जहा बाह्य विकास हुआ है उन क्षेत्रों में भी उक्त के सम्बन्ध में विचार किया जा सकता है। आयोग द्वारा यह भी अपेक्षा की गयी है कि ऐसे पोंलिग स्टेशन लोकेशन पर मतदेय स्थलों के मध्य यथासम्भव उचित संख्या मं मतदाता हों और कोई भी परिवार न टूटे तथा परिवार के सभी सदस्य समान अनुभाग एवं समान स्थान पर रखे जायें। मतदाताओं को बेहतर अनुभव प्रदान करने एवं सुगमता बढ़ाने हेतु 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदेय स्थलों का सम्भाजन किया जाना है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार मतदेय स्थलों की सूची का आपत्तियों एवं सुझावों हेतु मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन 10 नवम्बर (सोमवार) को किया जायेगा। बैठक में भाजपा जिला मंत्री डीएस राठौर, सुभाष चन्द्र शाक्य जिला उपाध्यक्ष सपा, विनोद गौतम जिलाध्यक्ष बसपा, अंकुर मिश्रा अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी, अंकुश सिंह जिला सचिव आम आदमी पार्टी, सुनील कटियार सीपीआई (एम) उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *