हरिद्वार जा रहे चार दोस्तों कार डीसीएम में घुसी, चार की मौत

समृद्धि न्यूज। हरियाणा के सोनीपत से हरिद्वार जा रही कार शामली में रेस्टोरेंट के बाहर खड़े डीसीएम में जा घुसी। जिससे चार दोस्तो की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। पानीपत-खटीमा हाईवे पर बुटराडा फ्लाईओवर के पास शुक्रवार रात करीब 11 बजे भीषण सडक़ हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार संख्या (एचआर-09 के-8004) सडक़ किनारे खड़े डीसीएम में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही एएसपी संतोष कुमार और बाबरी थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचित कर दिया गया। आसपास के लोगों ने बताया कि घटना के बाद तुरन्त सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे चारों युवकों को गंभीर हालत में बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी राहुल सिसौदिया ने कार के नंबर के आधार पर स्वजन से संपर्क कर हादसे की सूचना दी। पुलिस ने बताया कि कार मालिक के पुत्र साहिल की पहचान हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *