फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के सह अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बार एसोसिएशन फतेहगढ़ को एक लाइब्रेरी भेंट की एवं ई-लाइब्रेरी कक्ष का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश एवं बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के सह अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सीजेएम फतेहगढ़, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शशि भूषण दीक्षित, महासचिव कुंवर सिंह यादव, अनूपशक, बृजेश राठौर, विनीत कटियार, देवेंद्र यादव, सचेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक वर्मा, प्रियंका अग्निहोत्री सहित पूरी कार्यकारिणी उपस्थिति रही। ई-लाइब्रेरी कक्ष के उद्घाटन के पश्चात प्रदीप कुमार सिंह ने कचहरी परिसर में सीट टू सीट जाकर अधिवक्ताओं से अपने लिए वोट मांगे।
ई-लाइब्रेरी का जनपद न्यायाधीश व बार काउंसिल आफ उ0प्र0 के सह अध्यक्ष ने किया उद्घाटन
