नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली सोमवार शाम भीषण धमाके से दहल उठी। लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास भीड़ भरे इलाके में कार में हुए जोरदार धमाके में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हो गए। इसी के साथ शक के आधार पर १3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछतारी की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आतंकी हमले की आशंका जताई जा रही है। धमाका इतना शक्तिशाली था कि चपेट में आए लोगों के शरीर के हिस्से काफी दूर तक जाकर गिरे। आसपास खड़ी गाडिय़ों के शीशे भी टूट गए। धमाके की आवाज ढाई किलोमीटर दूर आईटीओ चौराहे तक सुनी गई। इस बीच, अमेरिका ने धमाके की जांच में मदद की पेशकश की है। गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर आई-20 गाड़ी में धमाका हुआ। पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने बताया, धमाका धीमी गति से चल रही कार में शाम करीब 6:52 बजे हुआ। शुरुआती जांच के अनुसार, कार में तीन लोग सवार भी थे। एनएसजी, एनआईए, एफएसएल, दिल्ली पुलिस, खुफिया ब्यूरो की टीमें जांच में जुटी हैं। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।
#WATCH | Delhi: Blast near Red Fort Metro Station | FSL Officer Mohamad Wahid says, "…The samples will be taken to the laboratory, and after that, only we can make any confirmation…Everything will be known after the examination…" pic.twitter.com/th6INkXeKj
— ANI (@ANI) November 10, 2025
शक के आधार पर 13 हिरासत में
दिल्ली पुलिस के मुताबिक बदरपुर बॉर्डर से लाल किले की सुनहरी मस्जिद की पार्किंग तक और आउटर रिंग रोड से कश्मीरी गेट से लाल किले रूट के कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से देखा गया है। तकरीबन 200 पुलिस कर्मियों ने सीसीटीवी फुटेज कई रूट्स पर चेक किए है। अलग अलग जगह से सीसीटीवी के हिसाब से करीब 13 लोगों को शक के दायरे में लेकर पूछताछ कर रही है। डॉक्टर उमर फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़े हुए शख्स की आई-20 में होने की आशंका है। लेकिन, मौत किसकी हुई डीएनए रिपोर्ट के बाद ही क्लियर होगा।
विस्फोट का वीडियो भयावहता
चांदनी चौक ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से साझा वीडियो में विस्फोट की भयावहता दिखाई दे रही है। इसमें एक शव वाहन पर पड़ा है। कई शवों के अंग बिखरे हुए थे। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय भार्गव ने बताया कि 800 मीटर दूर उनकी पूरी इमारत हिल गई थी।
फोरेंसिक जांच में होगा फरीदाबाद मॉड्यूल का खुलासा
दिल्ली ब्लास्ट फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा है। एजेंसियों को शक है कि फिदायीन हमला हुआ है। कार में विस्फोटक लगाया और धमाका किया गया। शक है कार में डॉ0 उमर मोहम्मद सवार था, फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी इस बात की जांच कर रही है कि क्या विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल हुआ है, जिससे फरीदाबाद मॉड्यूल से इसके संबंध की पुष्टि हो सकेगी।
ब्लास्ट का पुलवामा कनेक्शन
दिल्ली ब्लास्ट में जिस कार का इस्तेमाल हुआ है, उसे लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, ये कार पुलवामा के तारिक के हाथ बेची गई थी, तारिक की तस्वीर भी सामने आई है। जिसमें उसके हाथ में रॉयल कार जोन का कार्ड दिख रहा है, रॉयल कार्ड जोन फरीदाबाद में है। जिस कार एचआर-26-सीई 7674 से धमाका हुआ, उसका रजिस्ट्रेशन गुरुग्राम हरियाणा निवासी सलमान के नाम है। पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि कार ओखला निवासी देवेंद्र को बेच दी थी। देवेंद्र ने उसे अंबाला में किसी तीसरे को बेच दिया। वहां से कार पुलवामा निवासी तारिक को बेच दी गई थी। पुलवामा में 2019 में आतंकियों ने इसी तरह एक वाहन में विस्फोटक भरकर धमाका किया था, जिसमें 40 जवान बलिदान हुए थे।
एफएसएल की एक टीम मौके पर मौजूद
सुबह उस जगह से ताज़ा तस्वीरें जहां कल शाम लगभग 7 बजे लाल किले के पास एक हुंडई आई-20 कार में विस्फोट हुआ था, विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई, एफएसएल और सुरक्षाकर्मियों की एक टीम यहां मौजूद है।
#WATCH | Delhi: Latest visuals this morning from the spot where a blast occurred in a Hyundai i20 car near the Red Fort at around 7 pm yesterday. Eight people died in the blast.
A team of FSL and security personnel are present here. pic.twitter.com/qv3eMlAGB9
— ANI (@ANI) November 11, 2025
आतंकवादियों की नजऱ लंबे समय से दिल्ली पर थी
केंद्रीय मंत्री और हम अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा कि आतंकवादियों की नजऱ लंबे समय से दिल्ली पर थी, उन्हें घुसपैठ की खबरें थीं। उन्हें कामयाबी मिल गई, एक साजिश चल रही थी, ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकवादी बदला लेना चाहते हैं।
VIDEO | Blast near Delhi's Red Fort: Union Minister and HAM President Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) says, "Terrorists have been eyeing Delhi for long, they were reports of intrusion. They got successful today. A conspiracy has been going on. Terrorists want to take revenge… pic.twitter.com/qmInboi02J
— Press Trust of India (@PTI_News) November 10, 2025
गहनता से करायी जायेगी जांच: शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने देर रात घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। शाह ने कहा, शीर्ष एजेंसियां पूरी गहनता से जांच कर रही हैं और तह तक जाएंगी। गृह मंत्री शाह ने कहा, सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। किसी भी पहलू को खारिज नहीं किया गया है। जब उनसे पूछा गया, क्या यह आतंकी हमला है, तो उन्होंने कहा-फॉरेंसिक विशेषज्ञों और एनएसजी ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। जब तक इन नमूनों की जांच नहीं हो जाती, तब तक कुछ भी कहना मुश्किल है। जब तक एजेंसियां सारे सुबूतों का विश्लेषण नहीं कर लेतीं, हम किसी एंगल को खारिज नहीं कर रहे।
ब्रिटेन ने भारत में यात्रा के लिए जारी किया ट्रैवेल एडवाइजरी
लाल किला मेट्रो स्टेशन पर हुए विस्फोट के बाद ब्रिटेन ने भारत के विभिन्न हिस्सों की यात्रा के विरुद्ध यात्रा परामर्श जारी किया है। एफसीडीओ ने भारत-पाकिस्तान सीमा के 10 किमी के भीतर किसी भी यात्रा के विरुद्ध सलाह दी है। बाघा-अटारी सीमा क्रॉसिंग बंद कर दी गई है। एफसीडीओ ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर (पहलगाम, गुलमर्ग, सोनमर्ग, श्रीनगर शहर और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित) की सभी यात्राओं के विरुद्ध सलाह दी है।
