समृद्धि न्यूज़। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जहां एक तरफ तमाम न्यूज चैनल ने उनके निधन की खबर चला दी।हेमा मालिनी ने गलत खबर फैलाने वाले चैनल्स को फटकार लगाई है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘जो हो रहा है वह माफ़ करने लायक नहीं है! ज़िम्मेदार चैनल एक ऐसे इंसान के बारे में झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का जवाब दे रहा है और ठीक हो रहा है? यह बहुत ही अपमानजनक और गैर-जिम्मेदार हरकत है। कृप्या परिवार और उनकी प्राइवेसी की ज़रूरत का सम्मान करें।’धर्मेंद्र की सेहत को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं. मीडिया में उनकी सेहत को लेकर अफवाहें उड़ रही हैं, सनी देओल, ईशा देओल के बाद अब हेमा मालिनी ने भी अफवाहें ना फैलाने की गुहार लगाई है.
