एम.एड की टॉपर सुरभि सिंह को मिला स्वर्ण पदक

 समृद्धि न्यूज़ संतकबीरनगर। पं. अम्बिका प्रताप नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय डुमरी हरिहरपुर में एम.एड. की छात्रा रही सुरभि सिंह को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में दो स्वर्ण पदक प्रदान किया गया हैं।छात्रा सुरभि सिंह को यह स्वर्ण पदक कुलाधिपति/राज्यपाल आन्नदीबेन पटेल के हाथों प्रदान किया गया।सुरभि सिंह जनपद देवरिया के पथरहर की रहने वाली हैं।इनके पिता डॉ. सन्तोष कुमार सिंह वर्तमान समय में रतनसन डिग्री कॉलेज बांसी सिद्धार्थनगर में प्राचार्य पद पर कार्यरत है।इसके साथ ही साथ क्रीड़ा परिषद सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में उपाध्यक्ष पद पर भी नियुक्त हैं।सुरभि सिंह के परिजनों ने बताया कि सुरभि शुरू से ही पढाई में अव्वल रही हैं।सुरभि सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के अलावा महाविद्यालय के प्रबन्धक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी,प्राचार्य अनिल कुमार श्रीवास्तव एवं विभाग के अन्य लोगों को दिया है।सुरभि की इस अभूतपूर्व सफलता पर डॉ. डी.एन. पाण्डेय,डॉ. बृजेश पाण्डेय तथा डॉ. अरुण शुक्ला सहित अन्य शिक्षकों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *