फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राजेपुर ब्लॉक के दारापुर गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों की एक टीम बुधवार को पहुंची। टीम ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ मिड डे मील का भोजन किया और बच्चों से कई सवाल पूछे।
जानकारी के अनुसार प्रशिक्षु आईएएस टीम जब विद्यालय में पहुंची, तो बच्चे खेलकूद रहे थे। टीम ने बच्चों के खेलकूद की सराहना की। टीम ने बच्चों से कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी आवश्यक हैं, क्योंकि इससे शरीर स्वस्थ्य रहता हैे और बीमारियां नहीं आती हैं। इसके बाद टीम ने बच्चों को परोसी गयी तहरी का भी स्वाद लिया और छात्र-छात्राओं से कई विषयों पर बातचीत की। टीम ने विद्यालय में साफ.-सफाई, रंगाई-पुताई और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और उनकी प्रशंसा की। उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम लड़ते की भी सराहना की। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस टीम के साथ खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार, एडीओ पंचायत अजीत पाठक, प्रधान शशि राठौर और सचिव राजीव सुमन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
प्रशिक्षु आईएएस टीम ने बच्चों साथ खाया मिड-डे-मील
