फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक ने जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से निरीक्षक व उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया।
एसपी आरती सिंह ने पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी को कायमगंज थाना का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। वहीं प्रभारी जन सूचना सेल के निरीक्षक मुन्नालाल को थाना मोहम्मदाबाद, प्रभारी न्यायालय सुरक्षा में तैनात निरीक्षक अशोक कुमार सिंह को प्रभारी जन सूचना सेल का बनाया है। इसी के साथ मीडिया सेल प्रभारी निरीक्षक मंजेश कुमार को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस लाइन के उपनिरीक्षक अनुज कुमार को थाना मोहम्मदाबाद, पुलिस लाइन के उपनिरीक्षक नागेन्द्र सिंह को कोतवाली फतेहगढ़ चौकी सरह का प्रभारी बनाया है। पुलिस लाइन की उपनिरीक्षक शकीला बानो को महिला थाना व राकेश कुमार तिवारी को महिला थाना भेजा गया है।
थाना कायमगंज प्रभारी बने मदन मोहन चतुर्वेदी, अन्य का भी स्थानांतरण
