प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के सिने अवार्ड के लिए नामांकित हुआ एल्बम “दरबार खाटू श्याम हरदोई का”

नेहरू आडिटोरियम, पूना में होगा विजेता के नाम की घोषणा

हरदोई । राजनेताओं,गायकों और प्रमुख संतों द्वारा हरदोई जनपद को भक्त प्रहलाद नगरी के रूप में मान्यता देने के बाद हरदोई जिले के उत्साहित युवकों ने हरदोई के सांस्कृतिक व पौराणिक मान्यताओं को प्रमुख स्थान देने के लिए श्री खाटू श्याम मंदिर का एक भजन तैयार किया है। जो श्री खाटू श्याम मंदिर हरदोई और उसकी महिमा को समर्पित है। इस एल्बम
जी म्यूजिक कंपनी के प्रोड्यूसर और श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति दल के महासचिव गौरव अग्रवाल ने बताया कि हरदोई के गौरवशाली इतिहास में एक और उपलब्धि उस समय जुड़ गई जब इस भजन एल्बम को प्रमुख दादा साहब फाल्के सिने अवार्ड के लिए नामांकन प्राप्त हुआ। भक्त प्रह्लाद नगरी हरदोई भजन एल्बम यूट्यूब के अलावा 35 प्रमुख म्यूजिक ऐप जैसे एप्पल म्यूजिक, अमेजान म्यूजिक, यूट्यूब म्यूजिक, जियो सावन, स्पोटिफाई, लाइन आदि के अलावा हरदोई के एफएम रेडियो जागो पर भी उपलब्ध रहेगा।
जी म्यूजिक कंपनी के को प्रोड्यूसर और संगीत के ज़रिए भजनों को संगीत संकेत तिवारी ने दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *