चाइनीज मांझा बेंचने वालों पर हो कठोर कार्यवाही

शहर की जन समस्याओं को लेकर नगर मजिस्टे्रट को सौंपा ज्ञापन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जन समस्याओं की मांगों को लेकर भईयन मिश्रा के नेतृत्व में जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्टे्रट को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा कि लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर किया जाये। धारमपुर में पूर्व में प्रस्तावित बाईपास को निकलवाने के लिए रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन अलग से दिया गया। बाईपास फ्लाई ओवर या अंडरपास के रूप में बन जाएगा तो शहर के देवरामपुर क्रॉसिंग, आईटीआई चौराहा, ठंडी सडक़, लाल गेट तिराहा मंडी रोड आदि पर लगने वाला जाम खत्म हो जाएगा और लोगों को बड़ी सुविधा भी मिलेगी। साथ ही चाइनीज मांझा के लिए प्रशासन से अभियान चलाकर इसको बंद करने की मांग की गई और बेचने वालों को विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की गई। शहर में घूम रहे आवारा पशु कुत्ता, बंदर इत्यादि की तरह पकड़ कर इनको जंगलों में छोडऩे की बात की गई। शहर के बच्चों के खेलने के लिए एक खेल का मैदान दिए जाने की मांग उठायी गई। फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा कि जनपद में चाइनीज मांझा खुलेआम बेंचा जा रहा है, जिससे आए दिन लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। मांझे में फंसकर पशु-पक्षियों की भी मौत हो रही है, इसलिए तत्काल इस पर रोक लगायी जाये और दोषी लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की जाये। यदि प्रशासन जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं करता है तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर लक्ष्मण सिंह, मुकेश सक्सेना, कुंवर सिंह यादव, राकेश सारस्वत, कोमल पांडे, नरेश यादव, राकेश सक्सेना, विद्यानंद आर्य, राम मोहन भल्ला, निशु दुबे, राहुल दीक्षित गुड्डा, प्रशांत मिश्रा, नरसिंह राजपूत, मनोज दिवाकर, लवी सक्सेना, श्याम मोहन शुक्ला, विनीत कटिहार, आयुष सक्सेना, सुनील बाजपेई आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *