पीलीभीत, समृद्धि न्यूज। थाना बरखेड़ा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गाजीपुर कुंडा के निकट रपटा पुल पर चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में 01 अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया।
थाना बरखेड़ा पुलिस द्वारा ग्राम गाजीपुर कुंडा के निकट रपटा पुल पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, चेकिंग के दौरान नबाबगंज की ओर से आ रही माोटरसाइकिल सवार 02 संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा बाइक को विपरीत दिशा म़े मोडक़र भागने का प्रयास किया गया। जिससे संदिग्ध व्यक्तियों की बाइक फिसलकर सडक किनारे गिर गयी तथा बाइक सवार बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से 02 फायर किए गए। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त कामिल उर्फ मुरादी पुत्र गंठा निवासी ग्राम शेरपुर कला थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत की दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लग गयी। जिससे वह घायल हो गया। दूसरा अभियुक्त जावेद उर्फ कांची पुत्र वली हुसैन निवासी मोहल्ला कुरैशियान लाईनपार शाहुकारा कस्बा व थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत रात्रि व जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। जिसकी तलाश जारी है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु सीएचसी बरखेड़ा भेजा गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य है। घायल अभि0 कामिल उर्फ मुरादी शातिर किस्म का गौकशी का अपराधी है इस पर थाना पूरनपुर व अन्य थानो मे पूर्व में दर्जनों अभियोग पंजीकृत है।
अभियुक्त कामिल उर्फ मुरादी का आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 588/2020 धारा -3/25 आर्म्स एक्ट थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत
2. मु0अ0सं0 588/2022 धारा 399/402 भादवि थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत
3. मु0अ0सं0 589/2022 धारा 307 भादवि थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत
4. मु0अ0सं0 595/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत
5. मु0अ0सं0 816/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत
6. मु0अ0सं0 78/2025 धारा -3/5/8 सी0एस0 एक्ट थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत
7. मु0अ0सं0 89/2025 धारा -3/5/8 सी0एस0 एक्ट थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत
8. मु0अ0सं0 90/2025 धारा -3/25 आर्म्स एक्ट थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत
9. मु0अ0सं0 500/2023 धारा पीलीभीत 398/401 भादवि व 3/4/25 आर्म्स एक्ट थाना पूरनपुर
10. मु0अ0सं0 63/2024 धारा 307/398/401 भादवि व 3/25/9/27 आर्म्स एक्ट थाना पूरनपुर पीलीभीत
11. मु0अ0सं0 573/2020 धारा 3/5ए/8 सीएस एक्ट व 11 पशु क्रूरता अधि० थाना पूरनपुर पीलीभीत
