हरदोई , समृद्धि न्यूज। पचदेवरा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर के निकट एक पेट्रोल पंप के पास पाली कांट मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई।और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया है कि तीन युवक पाली तरफ से शादी का सामान लेकर बाईक से वापस लौट रहे थे।तभी अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी, कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई,और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को देखते ही देखते सैकड़ो लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।मृतक की शिनाख्त सुल्तानपुर निवासी विशाल 18 वर्ष पुत्र ओमवीर के रूप में हुई।जबकि शिवम पुत्र उदयवीर और सीतेश पुत्र किशनपाल घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना उनके परिजन व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल सीतेश पाली से शादी का सामान लेकर वापस लौट रहा था,आज उसकी शादी बताई जा रही है।हादसे में मृतक और घायल एक ही परिवार से थे।घटना को लेकर परिवार में चारों तरफ चीख पुकार मच गई। वहीं घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।पचदेवरा थाना अध्यक्ष शिवनारायण ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।मृतक का पिता बाहर रहकर मजदूरी का काम करता हैं।साथ ही बताया कि ट्रैक्टर मैं नंबर प्लेट से नंबर नहीं दिख रहे हैं। ट्रैक्टर की चेचिस नंबर से पता चला कि ट्रैक्टर करीमपुर मजरा कमलापुर का है।पुलिस ने ट्रैक्टर चालक की तलाश तेज कर दी है।
